जीवन में आप जिन संघर्षो का आज सामना कर रहे हैं, वही आपकी उन शक्तियों का विकास कर रहे हैं जिनकी आपको कल ज़रुरत पड़ेगी।
💝💝💝💝💝💝💝💝💝💝💝💝💝💝💝💝💝
आईये एक कहानी से शुरुआत करते है :-
एक बार, एक व्यक्ति को अपने बगीचे के एक पौधे, पर तितली का एक कोकून बना हुआ दिखाई दिया! तितली जब अंडे से बाहर निकलती है, तो तितली का जीवन बड़ा ही संघर्षमय होता है।
तितली के कोकून से बाहर आने के प्रयास को देखने में उस व्यक्ति को बड़ा ही आनंद आने लगा।
अब वह व्यक्ति, प्रतिदिन सुबह उस कोकून को कोतूहल से देखने लगा। उसे इस प्रकृति की इस अनोखी प्रकिर्या को होते हुए देखने की बहुत इच्छा थी। एक दिन उसने देखा की कोकून का मुँह कुछ खुला हुआ है, वह, वहीँ बैठकर तितली को कोकून से बाहार आने की लिए संघर्ष करते हुए देखने लगा। तितली अपनी पूरी ताकत लगाकर कोकून को तोड़कर बाहर आने की कोशिश कर रही थी।
उस व्यक्ति ने सोचा की क्यों ना मैं इस तितली की मदद करूँ, और यही सोचकर उसने, तिनके की सहायता से पूरा कोकून खोल दिया ताकि तितली आसानी से निकल जाये। तितली आसानी से निकल तो गयी, लेकिन उसका शरीर फूला हुआ और एक पंख मुरझाया हुआ था।
वह व्यक्ति इस इंतज़ार में तितली को देखता रहा की कब उसके पंख खुले और यह कब उड़ेगी। पर अफ़सोस ऐसा कभी नहीं हुआ, बल्कि वह तितली कभी नहीं उड़ पायी।
उस व्यक्ति को आपने करनी पर पछतावा हुआ परन्तु उस व्यक्ति के दया और उत्सुकता की जल्दी में, वह व्यक्ति, यह नहीं समझ पाया की कोकून की सख्त खोल को तोड़कर, निकलने के लिए तितली का संघर्ष, ईश्वर द्वारा बनायीं गयी एक आवश्यक तरकीब थी, जिससे तितली के शरीर का तरल और खून उसके पंख में पहुँच कर उसे फैला सके, और वह उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाये।
कोकून से बाहर निकलने में जो संघर्ष तितली को करनी थी वही जंग और वही प्रयास तितली को एक रंगबिरंगे जीवन से नवाज़ कर उसे उड़ने के काबिल बनाती और तितली को रंगबिरंगे फूलों पर बैठने का मौका देती।
ठीक ऐसा ही हमारे जीवन में होता है। जब हम अपनी ज़िन्दगी जीना शुरू करते है तो बहुत सी मुश्किले आती हैं सपनो को पूरा करने के लिए हमें संघर्ष करना पड़ता है, कुदरत के दिए हुए मुश्किलों को पार कर आगे निकलना पड़ता है। जिससे हम वही ज़िन्दगी जी सके जैसा हम चाहते है।
please like, share and follow our blog for latest updates and stories........
4 टिप्पणियां:
अविश्वनिय
तितली को पड़कर जांच रहा था काबिलियत अपनी, छुड़ते ही उसने मुझसे ऊंचा उड़कर मेरा गुरुर तोड़ दिया।
बहुत सुन्दर
Awesome
एक टिप्पणी भेजें