रविवार, 13 जून 2021

हथेली पर रखकर नसीब तू क्यों अपना मुक्कदर ढूढ़ता है, सीख उस समंदर से जो टकराने के लिए पत्थर ढूढ़ता है।

 

कहते है न जब दांव पर सब कुछ लग जाता है और आदमी के पास पीछे लौटने का कोई रास्ता नहीं होता और अपने असफलताओं के पुल जला देता है तब उसे सफल होने से कोई नही रोक सकता।


पुराने समय की एक कहानी है कि महोसर नाम का एक छोटा सा राज्य हुआ करता था। एक दिन गुप्तचरों ने राजा को सूचना दी कि पड़ोसी राज्य हम पर हमला करने वाला है।

गुप्तचरों ने बताया कि खबर एकदम पक्की है, सिर्फ तीन दिनों के भीतर पड़ोसी राज्य अपनी विशाल सेना के साथ हम पर हमला कर देगा और उनकी बड़ी सेना के आगे हमारा टिक पाना बेहद कठिन है।राजा बेहद चिंतित हो गया, उसने तुरंत सभा बुलाई और सभी लोगों से सलाह मांगी कि अब हम लोगों का मरना तय है, अगर किसी व्यक्ति के पास कोई सुझाव है तो वह अपना सुझाव हमारे साथ साझा कर सकता है।

राजा के चतुर मंत्री ने कहा – राजन, अब जब जान पर बन ही आयी है तो इसका एकमात्र उपाय है कि हमें आज ही पड़ोसी राज्य पर हमला कर देना चाहिये।  राजा बोला – मंत्री जी हमारी सेना बहुत छोटी है, हम उनका मुकाबला कैसे कर पाएंगे? मंत्री बोला – राजन, पड़ोसी राज्य की अभी युद्ध की तैयारी नहीं है, अभी उनपर हमला कर दिया तो वह संभल नहीं पायेंगे और हमारे जीतने की कुछ तो उम्मीदें बनेंगी। ऐसे भी अगर हमने हमला नहीं किया तो हमारा विनाश तो तय है ही क्यूंकि कुछ दिनों में पड़ोसी राज्य हमपर कूच करने ही वाला है।  राजा को बात जंच गयी, उसने तुरंत अपनी सेना को तैयार होने का आदेश दिया और राज्य के नागरिक भी सेना के साथ जुड़कर युद्ध करने चल दिए।  पड़ोसी राज्य में जाने से पहले एक सेना को विशाल नदी के ऊपर बना एक पुल पार करना था। जैसे ही सेना पुल पार करके पड़ोसी राज्य में घुसी, तो राजा ने उस पुल को आग लगवा दी, 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥राजा की सेना हैरानी से राजा को देखती रही और फिर मंत्री ने पूछ ही लिया राजा अपने ऐसा क्यों किया पुल क्यों जलाये आपने। राजा ने विनम्रता से मंत्री को उत्तर दिया और कहा, "अब  जिंदगी दाँव पर लगा दी है" जीतने के लिए कुछ तो दाँव पर लगाना होगा।


हारेंगे तो दुश्मन के हाँथो मारे जायेंगे और वापस जाने के सारे रास्ते मैंने जला दिए है। अब हमारी जान दाँव पर लगी है।
 अब फतेह हासिल करनी है या हार कर मौत का सामना। 
सभी सैनिक अपनी पूरी क्षमता के साथ लड़े और पड़ोसी राज्य की बड़ी सेना को भी मात दे दी। मित्रों, जैसे राजा ने अपनी सेना की असफलता के सभी रास्ते बंद किये थे ठीक वैसे ही आपको भी अपनी असफलता के सभी रास्ते बंद करने होंगे। आपने स्वयं महसूस किया होगा कि जब इंसान के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं तभी वह सबसे ज्यादा मेहनत करता है और सफलता हासिल करता है।

अपनी सफलता के लिए खुद को झोंक दीजिये, अपनी असफलता के बारे में सोचना ही छोड़ दीजिये क्यूंकि आपके पास असफल होने का कोई विकल्प नहीं है। खुद को असफल होने का कोई विकल्प ही मत दो, डरो नहीं कोई भी समस्या आपकी क्षमता से बड़ी नहीं है। जुट जाइये, सफलता आपकी राह देख रही है।

please like share and follow our BLOG for latest motivational stories...

उस वर्षा से कोई लाभ नहीं जो फ़सल जलने के बाद हो। उस पश्चात से कोई फायदा नहीं जो अवसर चूक जाने के कारण हो।

  स्वामी रामतीर्थ ने कहा है..... इस जीवन को खोए हुए अवसरों की कहानी मत बनने दो। जहाँ अवसर दिखे तुरंत छलांग लगाओ. पीछे मुड़ कर मत देखो। अज्ञात...